ऑनलाइन EMI पेमेंट कैसे करे - EMI भरने के लिए ऍप्स - लोन के पैसे ऑनलाइन कैसे चुकाए

ऑनलाइन EMI पेमेंट कैसे करे | EMI भरने के लिए ऍप्स | लोन के पैसे ऑनलाइन कैसे चुकाए

ऑनलाइन EMI पेमेंट कैसे करे, EMI भरने के लिए ऍप्स। PhonePe से EMI कैसे भरे, Google Pay से EMI कैसे भरे, ऑनलाइन EMI भरने के तरीके, हफ्ता ऑनलाइन कैसे भरे।

Subscribe to our newsletter!

[newsletter_form type=”minimal”]

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका आशा करता हु सब लोग ठीक होंगे। दोस्तों आज में २ ऐसे ऍप लेके आया हु जिससे आप आपका मासिक किस्त यानी EMI बड़ी आसानीसे घर बैठे भर सकते है। आज इस घडी में सब कुछ ऑनलाइन चल रहा है तो हम क्यों पीछे रहे इस महामारी के वजह से बाहर निकलना मुश्किल होगया है। जो हमारे लिए अच्छा ही है तो क्यों ना घर बैठे ही सारे बैंक, लोन और EMI के काम किये जाये।

ऑनलाइन EMI पेमेंट कैसे करे - EMI भरने के लिए ऍप्स - लोन के पैसे ऑनलाइन कैसे चुकाए
ऑनलाइन EMI पेमेंट कैसे करे | EMI भरने के लिए ऍप्स | लोन के पैसे ऑनलाइन कैसे चुकाए

आप आपका हफ्ता यानी EMI आसानीसे कुछ स्टेप्स में ही घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हो। इसके लिए आपको सिर्फ एक अच्छा स्मार्ट फ़ोन, इंटरनेट और ये दो मेसे कोई भी एक ऍप होना चाहिए। क्यों हम और आप अपनी जान जोखिम में डालकर सिर्फ कुछ पैसे भरने केलिए बाहर जाये जो हम ऑनलाइन ही कर सकते है। सिर्फ EMI ही नहीं तो लोन, रिचार्ज, DTH बिल और बाकि सारे काम हम ऑनलाइन कर सकते है। पर इस ऑनलाइन टेक ऍप्स में आज हम देखेंगे की आप कैसे ऑनलाइन अपना EMI [मासिक किस्त और हफ्ता] भर सकते हो। तो चलिए शुरू करते है।

EMI [मासिक किस्त] को ऑनलाइन भरने के लिए कोनसे ऍप यूज़ करे

  • फोनपे – PhonePe
  • गूगल पे – Google Pay

ये दो ऍप से आप अपना EMI ऑनलाइन भर सकते हो तो चलिए जान लेते है भरने के स्टेप्स।

PhonePe से EMI कैसे भरे – PhonePe se EMI in Hindi

दोस्तों आप सबको फोनपे क्या है पता ही होगा अगर नहीं तो ये एक ऑनलाइन पेमेंट्स यानी भुगतान करने वाला ऍप है। जिससे आप कई सारे ऑनलाइन बैंकिंग के काम घर बैठे कर सकते हो और वो भी फ्री में। इसके लिए आपको कोई भी पैसा देने की जरुरत नहीं है। फ़िलहाल तो हम देखते है की फोनपे से कैसे EMI को भरा जाता है।

  1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से फोनपे ऍप को डाउनलोड करना है।
  2. डाउनलोड हो जाने के बाद ओपन करके आपको आपको अपना अकाउंट खोलना होगा।
  3. अकाउंट खोलने के लिए आपको उस मोबाइल नंबर को वेरीफाई करना है जो नंबर आपके बैंक से लिंक है।
  4. एक बार OTP से वेरीफाई होने के बाद आपको पिन सेट कर लेना है ताकि कोई दूसरा आदमी फोनपे को ना खोल पाए।
  5. अब आपको अपने बैंक को add करना होगायहाँ क्लिक करे और जाने कैसे बैंक को जोड़ते है।
  6. एक बार बैंक ऐड हो जाये तो आपको किसी ATM कार्ड को भी जोड़ना होगा और अपना UPI PIN को हासिल करना होगा।
  7. अब EMI को भरने के लिए आपको “Loan Repayment” को ढूंढकर क्लिक करना होगा।
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने फाइनेंस वालो की लिस्ट आ जाएगी जिसमे से आपने जिससे EMI लिया है उसे सर्च कर या ढूंढ कर क्लिक करना है। जैसे उदाहरण के लिए में होम क्रेडिट को लेता हु तो में होम क्रेडिट पर क्लिक करूँगा।
  9. आपके फाइनेंस पर क्लिक करने के बाद अब आपको “Loan number/contract no.” को डालना होगा। मेरे केस में होम क्रेडिट के लिए लोन नंबर, मोबाइल नंबर और भुगतानकर्ता का नाम डालना होगा।
  10. अब सब डिटेल्स को डालने के बाद निचे दिए गए conform बटन पर क्लिक करना होगा ताकि आगे जा से। ध्यान रहे की सारी डिटेल्स सही डाली हो नहीं तो एक बार चेक कर ले।
  11. बस अब जो मासिक किस्त की कीमत आपको भरने के लिए दी है उसे डालकर पैसे पे करने होंगे।
  12. EMI की पेमेंट भरने के बाद आपको फोनपे से इनवॉइस यानी रिसीप्ट भी मिलेगी।
  13. होगया बस इतने ही स्टेप्स करके EMI को ऑनलाइन भर सकते है।

देखिये कितना आसान है ना ऑनलाइन घर बैठे अपना EMI फोनपे से भरना। अब देखते है गूगल पे से कैसे भर सकते है।

Google Pay से EMI कैसे भरे – Google Pay se EMI

दोस्तों गूगल पे से भी EMI भरना बोहोत आसान है। आप तो जानते ही होंगे की गूगल पे ऑनलाइन पेमेंट्स ऍप है जो फोनपे जैसा ही है।

  1. एक ऍप को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करने बैंक को जोड़ना होगा। वही प्रोसेस से आप बैंक को जोड़ सकते हो।
  2. अब आपको “New Payments” पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको दो भाग दिखेंगे जो “People & Bills” और “Businesses” के होंगे। आपको Businesses पर क्लिक करना है।
  4. और जो भी आपके फाइनेंस कंपनी है उसे आपको सर्च करना है। जैसे मेरे केस में होम क्रेडिट को लेता हु तो में Home credit को सर्च करूँगा।
  5. सर्च होने के बाद उसके ऊपर क्लिक करके आपको वही डिटेल्स डालनी जो हमने ऊपर फोनपे में डाली थी। लोन नंबर, मोबाइल नंबर और नाम।
  6. और अब डिटेल्स को डालने के बाद “Link account” पर क्लिक करके लिंक करना है।
  7. एक बार लिंक होने के बाद अब आप EMI यानी मासिक क़िस्त को भर सकते हो।

गूगल पे से भी emi भरना कितना आसान है ना! अगर हां तो अच्छी कमेंट कीजिये ताकि हमे भी मोटिवेशन मिलेगा।

निष्कर्ष – Conclusion

तो इस स्टेप्स से आप आपका EMI ऑनलाइन भर सकते हो और वो भी बिना किसी चार्जेस के। आशा करता हु आपको समझ आया होगा की कैसे मासिक किस्त को भरा जाता है।

ऐसे ही ज्ञान के लिए आप हमारे कम्युनिटी से जुड़ सकते हो और वो भी फ्री में। अभी निचे वाला फॉर्म भरे और जुड़े।

Subscribe to our newsletter!

[newsletter_form type=”minimal”]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top