Shark tank India क्या है? इसमें रजिस्टर कैसे करे

हेलो दोस्तों हालही में आपने Sony Entertainment चैनल पर एक नयी ऐड देखि होगी जिसमे कुछ शार्क टैंक को कहते हुवे सुना होगा। सुना ना नहीं तो भी कोई बात नहीं क्युकी कुछ दिन बाद आप ये फिरसे सुनेगे।

दोस्तों आजके इस आर्टिकल में आप जानने वाले है की आखिर ये शार्क टैंक क्या है और शार्क टैंक इंडिया क्या है और इसे रजिस्टर कैसे करे।

शुरू करने से पहले एक बात कहना चाहूंगा की ऐसे ही अपडेटस और नए तकनीक के लिए अभी हमारे कम्युनिटी से फ्री में जुड़ जाये और जानकारी पाए।

Subscribe to our newsletter!

[newsletter_form type=”minimal”]
Shark tank India क्या है? इसमें रजिस्टर कैसे करे
Shark tank India क्या है? इसमें रजिस्टर कैसे करे

Shark tank [शार्क टैंक] क्या है?

दोस्तों कई लोग इसके नाम से सोच रहे होंगे की ये कोई शार्क से सम्बंधित कुछ होगा। इसमें शार्क के बारे में जानकारी देंगे, शार्क के कितने प्रकार है उसे दिखाएंगे और शार्क क्या क्या खाते है इसे बताएँगे।

अरे रुको रुको सबर करो! वैसे आप जो सोच रहे हो वो तो बिलकुल भी नहीं है। हां भले ही इसका नाम शार्क मछली से जुड़ा हुवा है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। तो आखिर भाई ये है तो है क्या बताओ तो सही।

सबसे पहले तो ये किसी भी शार्क के सम्बंधित नहीं है ये अमेरिका का reality TV शो है जो बहुतही लोकप्रिय है। पर अब आप कहोगे की इस शो में दिखाते क्या है।

शार्क टैंक ये दरअसल अमेरिका का बिज़नेस रियलिटी शो है जिसमे नए नए entrepreneurs यानी उद्यमियों अपने बिज़नेस आइडियाज को पांच इन्वेस्टर्स के सामने पेश करते है। और अगर वो आईडिया उन्हें पसंद आता है तो वो उस उद्यमियों के साथ इन्वेस्ट करने को तैयार हो जाते है।

दोस्तों अब एक सवाल तो आपको होगा की आखिर इस शो को शार्क टैंक ही क्यों नाम दिया। तो में आपको बता दू की शार्क उन लोगो को कहा है जो आइडियाज में इन्वेस्ट करने को तैयार होते है।

दोस्तों ये शो अगस्त ९, २००९ को लॉन्च किया गया था और आजतक ये चालू है। और आजतक इसके १२ seasons ब्रॉडकास्ट किये गए है। इस शो को ABC टीवी ने ब्रॉडकास्ट किया था और आज भी यही करती है।

यही नहीं इस शो ने काफी अवार्ड्स भी जीते है जिसमे The Primetime Emmy Award चार बार जीता है (२०१४-२०१७) जो अच्छा रियलिटी शो है ऐसे नाम पर।

शार्क टैंक इंडिया क्या है?

तो दोस्तों शार्क टैंक इंडिया यानी शार्क टैंक ये अब अपने भारत में भी आने वाला है इसीलिए इसे शार्क टैंक इंडिया कहा है। ये शो Sony TV पर ब्रॉडकास्ट किया जायेगा जो २२ जून २०२१ को दिखाया जायेगा।

क्या आपके पास भी कोई बिज़नेस आइडियाज है और क्या आप इस शो में आना चाहते है? तो sony टीवी ने रेजिस्ट्रेशन्स को ओपन कर दिया है। में आपको रजिस्टर कैसे करे ये बताने वाला हु तो जरूर देखे।

शार्क टैंक इंडिया के लिए रजिस्टर कैसे करे

दोस्तों sony टीवी ने इसके रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किये है जो आप बड़ी आसानीसे पूरा कर सकते हो।

  1. सबसे पहले तो आपको SonyLiv ऍप आपके मोबाइल में लेना होगा। अगर आपके पास पहले से ही है तो उसे अपडेट कर लीजिये।
  2. ऍप डाउनलोड होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से login होना होगा ताकि आप वेरीफाई हो सके।
  3. अब आपको सर्च करना है “shark tank India” को और सर्च में रजिस्टर के सर्च रिजल्ट्स को क्लिक करना है।
  4. क्लिक करने के बाद आपको आपकी पूछी गयी सही जानकारी देनी होगी।
  5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करके आपका फॉर्म सबमिट यानी जमा हो जायेगा।
  6. और अब आप इस शो के लिए रजिस्टर हो गए हो।

आशा करता हु आपके सारे स्टेप्स रजिस्टर करने के मिल गए होंगे तभी भी कोई मुश्किल आती है तो आप निचे कमेंट कर सकते हो और पूछ सकते हो।

निष्कर्ष

तो आपने देखा की शार्क टैंक क्या है, शार्क टैंक इंडिया क्या है और इसके लिए रजिस्टर कैसे करे। आशा करता हु समझ आया होगा नहीं तो आप अपने समस्या को कमेंट में बता सकते हो।

Subscribe to our newsletter!

[newsletter_form type=”minimal”]

3 thoughts on “Shark tank India क्या है? इसमें रजिस्टर कैसे करे

    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका सवाल कॉमेंट में पूछने के लिए 🙏🙏. शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन खत्म हो चुका है अब आपको दूसरे सीजन का इंतजार करना होगा जब दूसरा सीजन आएगा आप इस वेबसाइट लिंक पर आकर रजिस्टर करने के स्टेप्स को देख सकते हो नीचे लिंक दे रहा है।
      https://spaceinhindi.in/shark-tank-india-kya-hai-register-kaise-kare/#h–1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top